पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले हुई थी शादी

  1. Home
  2. Country

पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले हुई थी शादी

पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन से धक्का, दो महीने पहले हुई थी शादी

मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। 

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि दोनों सोमवार को पीड़िता की 7 वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। पीड़िता की यह दूसरी शादी थी। यह बच्ची पीड़िता की पहली शादी के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था।

जानकारी मिली है कि महिला जब चलती ट्रेन से बाहर देख रही थी, तो उसके पति ने उसे पकड़ा और फिर कथित रूप से उसे छोड़ दिया, जिसके बाद वह पटरियों पर जा गिरी। जब ट्रेन गोवंडी स्टेशन पर रुकी, तो उसी डिब्बे में दंपति के पास खड़ी एक महिला नीचे उतरी और उसने रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 

पुलिस आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे