राजधानी में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

  1. Home
  2. Country

राजधानी में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

राजधानी में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

दिल्ली में कोरोना का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। शनिवार को यहां कोरोना के 6,430 नए मरीज मिले हैं, वहीं 337 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान 11,592 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। राजधानी में अब संक्रमण दर 11.32 प्रतिशत पर आ गई है। 


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब दिल्ली में अगले सोमवार यानी 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है।


आपको बता दें कि कोरोना के कहर के चलते दिल्ली में बीते 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। फिलहाल दिल्ली में 17 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन था जिसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने 24 मई की सुबह तक बढ़ा दिया है। ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक भी ज्यादातर दिल्ली वाले चाहते थे कि लॉकडाउन की अवधि कम से कम एक हफ्ते और बढ़ाई जाए।


राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। शनिवार को यहां कोरोना के 6,430 नए मरीज मिले हैं, वहीं 337 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान 11,592 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। राजधानी में अब संक्रमण दर 11.32 प्रतिशत पर आ गई है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे