दिल्ली पुलिस के जवानों की टुकुर-टुकुर, यहां देखिए वायरल वीडियो

  1. Home
  2. Country

दिल्ली पुलिस के जवानों की टुकुर-टुकुर, यहां देखिए वायरल वीडियो

रर

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और महिला हेड कांस्टेबल का ड्यूटी के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाने पर बनाया गया 15 सेकेंड का ये वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी हरकत में आए। अब दोनों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और महिला हेड कांस्टेबल का ड्यूटी के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाने पर बनाया गया 15 सेकेंड का ये वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी हरकत में आए। अब दोनों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और बॉलीवुड फिल्म का गाना टुकुर-टुकुर देखते हो क्या…चेहरा तेरा, पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

अब डीसीपी (नोर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी द्वारा भेजे नोटिस में कहा गया- ये संज्ञान में आया है कि मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल शशि और कांस्टेबल विवेक माथुर ने लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान कई मनोरंजक वीडियो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए। वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

नोटिस में आगे कहा गया- इन वीडियो में कांस्टेबल विवेक ने मास्क भी नहीं पहना था और दोनों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर नहीं आए. एक अनुशासित पुलिस बल के सदस्य होने के नाते दोनों का आचरण उनकी ड्यूटी के दौरान गैर पेशेवर मालूम होता है। दोनों का ये कार्य अपने आधिकारिक कर्तव्यों में लापरवाही और उपेक्षा के जैसा है। इसलिए दोनों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है कि उनकी इस चूक के लिए उनके आचरण की निंदा क्यों नहीं की जानी चाहिए।

नोटिस में कहा गया कि इसका जवाब नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर दिया जाना चाहिए। ऐसा ना करने पर मान लिया जाएगा कि उन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। मामले में एकतरफ निर्णय लिया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे