सरकारी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Country

सरकारी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत

0000

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में अब तक 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।



 

अहमदनगर (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में अब तक 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया है।

ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है। जबकि 6 मरीज झुलस गए हैं। घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार ये आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। सूत्रों के अनुसार कोरोना वार्ड में 25 लोग भर्ती थे, इनमें से 10 की मौत हो गई है जबकि 6 लोग जल गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, ''महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे