बेरहम आशिक! शादी से किया इंकार तो लड़की के सिर पर रॉड मारकर ली जान, पूछताछ में किए खुलासे

  1. Home
  2. Country

बेरहम आशिक! शादी से किया इंकार तो लड़की के सिर पर रॉड मारकर ली जान, पूछताछ में किए खुलासे

Breaking News

इरफान ने पुलिस को बताया कि उसने नरगिस की हत्या की प्लानिंग 3 दिन पहले ही कर ली थी। वह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसे पता था कि नरगिस स्टेनो का कोर्स कर रही है और वो मालवीय नगर के पार्क से होकर जाती है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (28 जुलाई) को दिनदहाड़े एक और लड़की की हत्या कर दी गई। राजधानी के मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में दोपहर करीब 12 बजे एक लड़के ने एक लड़की की रॉड से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलि ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 8 मिनट पर पीसीआर कॉल से इस घटना की सूचना मिली। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क में एक लड़का लड़की को जान से मारकर भाग गया। लड़की के बगल में एक लोहे की रॉड पड़ी है। ये सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, पार्क में बेंच के पास लड़की की लाश पड़ी थी। लोहे की रॉड भी वहीं पर थी और लड़की के सिर से खून बह रहा था। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू हुई तो पुलिस को पता चला कि लड़की का नाम नरगिस है, जो इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से पासआउट हुई है।

मृतक लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वारदात के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है।

मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि नरगिस अपने एक दोस्त इरफान के साथ पार्क में आई थी। दोनों बेंच पर बैठकर बात कर रहे थे तभी अचानक से इरफान ने लोहे की रॉड से नरगिस पर हमला करना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इरफान ने बताया कि वो नरगिस से शादी करना चाहता था लेकिन उसके परिवार ने इस शादी आए इंकार कर दिया। परिवार के इंकार के बाद नरगिस ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इरफान ने पुलिस को बताया कि उसने नरगिस की हत्या की प्लानिंग 3 दिन पहले ही कर ली थी। वह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसे पता था कि नरगिस स्टेनो का कोर्स कर रही है और वो मालवीय नगर के पार्क से होकर जाती है।

करीब 12 बजे वो पार्क में पहुंचा और नरगिस को बात करने के लिए बुलाया लेकिन जब नरगिस ने बात करने से इंकार किया तो उसने बैग से लोहे की रॉड निकाल कर ऊपर हमला कर दिया। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे