रफ्तार का कहर | एक झटके में उजड़ गए दो बहनों के सुहाग, दोनों साढूओं की हुई मौत
दरअसल, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर करहंस गांव से करनाल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइक को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल युवक ने बताया कि हादसे में मौके पर उनके भाई सुनील और उसके साढू गौरव की मौत हो गई।
पानीपत (उत्तराखंड पोस्ट) सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए, रफ्तार पर कंट्रोल रखना चाहिए, रफ्तार का कहर असमय किसी की भी जान ले सकता है।
ताजा वाक्या हरियाणा के पानीपत का है, यहां पर तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला कि एक झटके में दो बहनों के सुहाग उजड़ गए। जानकारी के अनुसार पानीपत के समालखा क्षेत्र के मछरौली गांव के पास थार गाड़ी और बाइक की टक्कर लगने से दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।
जिन दो युवकों की मौत हुई है, वह दोनों रिश्ते में साढू लगते थे, ऐसे में एक सड़क हादसे के चलते एक ही झटके में बहनों के सुहाग उजड़ गए।
दरअसल, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर करहंस गांव से करनाल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइक को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल युवक ने बताया कि हादसे में मौके पर उनके भाई सुनील और उसके साढू गौरव की मौत हो गई। घायल युवक ने बताया कि मृतक गौरव की करीब डेढ़ से 2 साल पहले शादी हुई थी, जिसके अभी तक बच्चे भी नहीं हुए थे। वहीं, दूसरे युवक सुनील के दो बच्चे है, जिनके सिर से अब बाप का साया उठ गया है। हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक थार गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही तलाश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






