नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस मिले

  1. Home
  2. Country

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस मिले

corona

देश में जानलेवा कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।




नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट
) देश में जानलेवा कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 64 हजार 202 नए केस सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5753 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 14.78% है। बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 16 हजार 785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 मामले आए थे। जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 350 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 9 हजार 345 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 5 हजार 753 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे