स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, 5 छात्रों की हालत गंभीर

  1. Home
  2. Country

स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, 5 छात्रों की हालत गंभीर

Breaking News

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर मिली है। यहां एक स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि छत गिरने से करीब 25 छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पीजीआई में रेफर किया गया है।




सोनीपत (उत्तराखंड पोस्ट)
हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर मिली है। यहां एक स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि छत गिरने से करीब 25 छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पीजीआई में रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोनीपत के गन्नौर में हुआ है, जहां गांव बाय रोड पर स्थित एक स्कूल की छत गिर गई। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन मजदूर भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

घायल छात्र-छात्राओं को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 5 छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खानपुर में पीजीआई में रेफर किया गया है। इसी बीच हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे