मौसम सुहाना है! कहां कितनी होगी बारिश, जानिए मॉनसून का एक-एक अपडेट

  1. Home
  2. Country

मौसम सुहाना है! कहां कितनी होगी बारिश, जानिए मॉनसून का एक-एक अपडेट

rain

मॉनसून केरल में 4 जून को दस्तक देगा। मॉनसून के दौरान अल नीनो की संभावना ज्यादा है। साल 2024 के अंत तक अल नीनो का खतरा बना रह सकता है। 2023 में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है। औसत का 96%-104% बारिश होने का अनुमान है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मॉनसून सीजन शुरू होने से पहले मौसम विभाग ने अपने दूसरा पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून के लिए मौसम अनुकूल है। आगे बढ़ने की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है।

मॉनसून केरल में 4 जून को दस्तक देगा। मॉनसून के दौरान अल नीनो की संभावना ज्यादा है। साल 2024 के अंत तक अल नीनो का खतरा बना रह सकता है। 2023 में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है। औसत का 96%-104% बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर भारत में दिखाई देगा मॉनसून का असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 2-3 दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मार्च मई में प्री-मॉनसून (Pre-Monsoon) की अच्छी बारिश हुई है। 1 मार्च से 25 मई के बीच 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

प्री-मॉनसून सीजन में कम हीट वेव दिखाई दी है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य का 92% बारिश का अनुमान है।

जून में अच्छी नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग का मानना है कि जून में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। सामान्य का 96% बारिश का अनुमान है। LPA +/-4% मार्जिन देखने को मिल सकता है।

क्या है मॉनसून की टाइमलाइन?

आमतौर पर मॉनसून की शुरुआत 25 मई से 1 जून के बीच होती है। भारत में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ही सक्रिय होता है इसलिए केरल से ही मॉनसून की शुरुआत मानी जाती है। यहां मॉनसून 25 मई से 1 जून तक पहुंचता है। देर होने पर 3-6 दिन आगे पीछे हो सकते हैं, इसके बाद तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी, कोंकण में भी मॉनसून 15 जून तक सक्रिय हो जाता है, फिर ये कर्नाटक, मुंबई, गुजरात और पश्चिमी बेल्ट पर पहुंचता है।

कितनी बारिश की है संभावना?

IMD के मुताबिक, देशभर में औसत 96% बारिश होने की संभावना है। ये मॉनसून (Monsoon 2023) की सामान्य स्थिति है। हालांकि, सामान्य और सामान्य से ज्यादा मॉनसून होने की 67% संभावना है। मतलब अगर आने वाले दिनों में मॉनसून की स्थिति बदलती है तो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे