जन्मदिन मनाने गए ग्राम विकास अधिकारी को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

जन्मदिन मनाने गए ग्राम विकास अधिकारी को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

जन्मदिन मनाने गए ग्राम विकास अधिकारी को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव का बुधवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ नगर कोतावली के तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे पर जन्मदिन मनाने गए थे।


गाजीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां ढाबे पर जन्मदिन मनाने गए ग्राम विकास अधिकारी की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव का बुधवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ नगर कोतावली के तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे पर जन्मदिन मनाने गए थे। इसी दौरान ढाबे पर खाने के विवाद को लेकर ढाबा में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें विजय यादव व उनके बडे भाई सोम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भिजवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मारपीट में घायल सोम की हालत गंभीर बनी हुई है।

विजय यादव जौनपुर के चंदवक में ग्राम विकास अधिकारी के पद तैनात थे। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबे के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में ढाबे के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे