मसाज पार्लर में लगे थे हिडन कैमरे, महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता था शख्स

  1. Home
  2. International

मसाज पार्लर में लगे थे हिडन कैमरे, महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता था शख्स

Massage

जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे। वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं। इन महिलाओं को इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है। आरोपी के पार्लर में स्‍पेन के अलावा विदेश से भी लोग अपना मसाज कराने के लिए जाते थे।


 

स्पेन (उत्तराखंड पोस्ट) अगर आप भी मसाज सर्विस लेते हैं तो सावधान हो जाइए। जिस घटना के बारे में हम आपको बता जा रहे हैं वो आपके होश उड़ा देगी। ये मामला भले ही भारत का नहीं है लेकिन ये वाक्या कहीं भी हो सकता है।

जी हां, प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने वाले एक शख्स ने चोरी से अपने कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। एक 15 साल की लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हुआ। इस मामले में 59 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह स्पेन में मसाज पार्लर चलाता था।

जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे। वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं। इन महिलाओं को इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है। आरोपी के पार्लर में स्‍पेन के अलावा विदेश से भी लोग अपना मसाज कराने के लिए जाते थे।

'ज्‍यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्‍यूर्टो रिको' इस मामले में अन्‍य पीड़ित लोगों को तलाशने की कोशिश रहे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी। आरोपी शख्स जर्मनी का रहने वाला थ। उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि 2005 से 2020 के बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। वह सीक्रेट कैमरे से ग्राहकों के वीडियो बना लेता था। कुछ ग्राहकों को वह गलत तरीके से छूता था। पुलिस जर्मनी की पुलिस से भी संपर्क में हैं क्‍योंकि आरोपी जर्मनी का रहने वाला है. फिलहाल इस शख्‍स को जेल में बंद कर दिया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे