हैलोवीन फेस्टिवल में मातम, 151 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोगों को एक साथ आया हार्ट अटैक
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन फेस्टिवल के आयोजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्र हुए था। तभी भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश करने लगे। लिहाजा धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस हादसे में करीब 151 लोगों के मा्रे जाने की खबर है।
सियोल (उत्तराखंड पोस्ट) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन फेस्टिवल के आयोजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्र हुए था। तभी भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश करने लगे। लिहाजा धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस हादसे में करीब 151 लोगों के मा्रे जाने की खबर है।
एजेंसी के मुताबिक साउथ कोरिया में 3 साल बाद इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था क्योंकि कोविड संक्रमण की वजह से लगे प्रतिबंधों के चलते पिछले तीन साल से इस पार्टी पर भी रोक लगा दी गई थी। पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क और हैलोवीन की ड्रेस पहन रखी थी। चश्मदीदों ने बताया कि जैसे-जैसे शाम गहरी होती गई भीड़ अनियंत्रित होने लगी। लोगों का उत्साह चरम पर था। हर कोई जश्न के मूड में था। ये घटना शनिवार की रात करीब 10:20 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया था।
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में करीब 82 लोग घायल हुए हैं, इसमें से 19 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही कहा कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर युवा हैं। हैलोवीन उत्सव के दौरान कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। मरने वालों में 19 विदेशी लोग भी शामिल हैं।
WARNING: GRAPHIC CONTENT – At least 149 people, mostly teenagers and young adults in their 20s, were killed in South Korea when a crowd celebrating Halloween surged into an alley in a night-life area of Seoul https://t.co/ZBB3cKhxO5 pic.twitter.com/evlVibGuUw
— Reuters (@Reuters) October 29, 2022
21 साल के चश्मदीद मून जू-यंग ने बताया कि लोग इतने ज्यादा थे कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग वहां से निकलने के लिए गलियों का सहारा ले रहे थे। तभी कुछ लोग एक संकरी गली की तरफ बढ़ने लगे। यहां मौजूद भीड़ सामान्य से कम से कम 10 गुना ज्यादा था। हादसे के जो वीडियो फुटेज सामने आए हैं, उनमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक संकरी ढलान वाली गली में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वह एक-दूसरे के ऊपर से निकलने की कोशिश कर रहे थे। लिहाजा कई लोग दब गए. पुलिस ने उन्हें वहां से निकालने की भी कोशिश की।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटनास्थल से सटी एक इमारत में एक अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया है। करीब 50 शवों को वहां पर रखा गया है। घायलों को स्टेचर से ले जाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान के लिए उन्हें वहां ले जाया गया है, ये संकट की घड़ी है।
एजेंसी के मुताबिक सियोल के इटावन में हुए हादसे में करीब 350 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं अभी तक 151 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 97 महिलाएं, 54 पुरुष शामिल हैं जबकि 82 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भगदड़ में मारे गए विदेशियों में ईरान, उज्बेकिस्तान, चीन, नॉर्वे के लोग शामिल हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे