चीन में एक और घातक वायरस ने दी दस्तक, कोरोना जैसे होते है लक्षण

  1. Home
  2. International

चीन में एक और घातक वायरस ने दी दस्तक, कोरोना जैसे होते है लक्षण

Mask

कोरोना से अभी पीछा छूटा नही कि चीन में एक और वायरस आ गया है। चीन में अब बर्ड फ्लू के एक नए स्ट्रेन का पता चला है। H10N3 नामक ये स्ट्रेन पहली बार किसी इंसान में दिखा। चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने खुद इसकी घोषणा करते हुए लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना से अभी पीछा छूटा नही कि चीन में एक और वायरस आ गया है। चीन में अब बर्ड फ्लू के एक नए स्ट्रेन का पता चला है। H10N3 नामक ये स्ट्रेन पहली बार किसी इंसान में दिखा। चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने खुद इसकी घोषणा करते हुए लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक चीन के शिनजियांग शहर में महीनेभर पहले 41 साल का एक शख्स बीमार होकर अस्पताल पहुंचा। वो इस पूरे समय अस्पताल में भर्ती रह। बाद में पुष्टि हुई कि वो बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से ग्रस्त है। मरीज में तेज बुखार और सर्दी जैसे लक्षण थे, जो कि कोरोना से मिलते-जुलते हैं।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि वो कैसे इस वायरस की चपेट में आया। बता दें कि H10N3 काफी खतरनाक स्ट्रेन है, ये वायरस अपने आपको जिंदा रखने के लिए स्ट्रेन भी बदलता रहता है।

इसके वायरस वहीं फैलते हैं जहां पक्षि‍यों की काफी संख्या होती है। इनके संपर्क में जो भी आता है, उसमें सांस के जरि‍ए वायरस शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यही कारण है कि आमतौर पर पोल्ट्री में काम करने वालों पर इसका सबसे पहला असर दिखता है। इसके बाद इसकी खरीदी करने और अधपका खाने वालों तक भी संक्रमण पहुंच जाता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे