स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना है जरुरी, इन 5 चीजों का रोज करें सेवन

  1. Home
  2. Special

स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना है जरुरी, इन 5 चीजों का रोज करें सेवन

स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना है जरुरी, इन 5 चीजों का रोज करें सेवन

दुनियाभर में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए हर कोई अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर पूरा ध्यान दे रहा है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दुनियाभर में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए हर कोई अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर पूरा ध्यान दे रहा है।

आपको बताएंगे कि अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से बचाव भी होगा। 

नींबू-   नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ  थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन आप पानी में डालकर या फिर सलाद आदि में कर सकते हैं।

टमाटर -   टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। रोजाना सुबबह खाली पेट एक टमाटर खाना कारगर है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। 


संतरा -   संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कोलिन जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों  में शरीर को जरूरी पानी का पोषण मिलता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा संतरे का सेवन करने से धूप के कारण होने वाली बीमारियों से बचाता है। 

आम -  गर्मियां शुरू होते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है। आपको बता दें कि आम में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य रोगों से छुटकारा दिलाता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।

अंगूर -  अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटैशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें  फ्लेवोनॉयड्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे