IPL | मैच तो मुंबई ने जीता लेकिन सारे अवॉर्ड ले गए राजस्थान के यशस्वी जायसवाल

  1. Home
  2. Sports

IPL | मैच तो मुंबई ने जीता लेकिन सारे अवॉर्ड ले गए राजस्थान के यशस्वी जायसवाल

Yashasvi

जायसवाल ने आईपीएल के 1000वां मैच में तूफानी शतक जड़ा। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 62 गेंदों में 124 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान को जीत नहीं मिली, उसे मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले के बाद जायसवाल को कुल पांच इनाम मिले. इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिली।


 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) आईपीएल 2023 का 42वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल का ये ऐताहासिक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। मैच भले ही मुंबई ने जीता लेकिन दिल यशस्वी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता।

जायसवाल ने आईपीएल के 1000वां मैच में तूफानी शतक जड़ा। जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 62 गेंदों में 124 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान को जीत नहीं मिली, उसे मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले के बाद जायसवाल को कुल पांच इनाम मिले. इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिली।

  • यशस्वी जायसवाल को ताबड़बैटिंग के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, इसके लिए उन्हें एक लाख रुपए मिले।
  • यशस्वी जायसवाल को 'मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला, इसके लिए एक लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए गए।
  • यशस्वी जायसवाल को 'बियोन्ड द बाउंड्रीज लॉन्गेस्ट सिक्स' का भी अवार्ड मिले, इसके लिए भी एक लाख रुपये मिले।
  • यशस्वी जायसवाल को 'गेमचेंजर ऑफ द मैच' का अवार्ड भी मिला, इसके लिए भी एक लाख रुपये का इनाम मिला।
  • यशस्वी जायसवाल को 'ऑन द गो फोर्स' का अवॉर्ड भी मिला, इसके लिए भी जायसवाल को एक लाख रुपये मिले।

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने इस तरह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कुल पांच अवार्ड अपने नाम किए और उन्हें कुल पांच इनाम मिले और पांच लाख की धनराशि मिली।

आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान की टीम मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी। इस दौरान टीम ने 212 रन बनाए। यशस्वी टीम के लिए ओपनिंग करने आए। उन्होंने 16 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 4 विकेट के नुकसान के साथ 214 रन बना लिए।

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2023 में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। वे इस सीजन में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जायसवाल ने 9 मैचों में 428 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। जायसवाल इस सीजन में 56 चौके और 18 छक्के जड़ चुके हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 422 रन बनाए हैं। डेवोन कॉनवे तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 414 रन बनाए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे