IPL | दिल्ली का ये स्टार स्पिनर लीग से बाहर, ट्वीट कर कही ये बात

  1. Home
  2. Sports

IPL | दिल्ली का ये स्टार स्पिनर लीग से बाहर, ट्वीट कर कही ये बात

IPL | दिल्ली का ये स्टार स्पिनर लीग से बाहर, ट्वीट कर कही ये बात

दिल्ली की हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने  IPL 2021 से हटने का फैसला किया है। अश्विन ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है जो फिलहाल कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली की हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने  IPL 2021 से हटने का फैसला किया है। अश्विन ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है जो फिलहाल कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित है।

रविवार को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद अश्विन ने टि्वटर पर यह घोषणा की वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से हट रहे हैं। अश्विन चेन्नई के ही रहने वाले हैं। अश्विन ने ट्वीट किया, 'मै कल से आईपीएल के सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और एक्सटेंडेड फैमिली कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही है और मैं इस मुश्किल वक्त में उन्हें सपॉर्ट करना चाहता हूं। अगर परिस्थितियां सही रहीं तो मैं IPL में लौटने की उम्मीद करता हूं।'


 


 

अश्विन के ट्वीट पर दिल्ली कैपिटल्स ने भी जवाब दिया है। फ्रैंचाइजी की ओर से ट्वीट किया गया है, 'इस मुश्किल वक्त में हम आपको पूरा समर्थन देते हैं @ashwinravi99। आपको और आपके परिवार के लिए दिल्ली कैपिटल्स प्रार्थना करता है।'

राजस्थान रॉयल्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ऐंड्रू टाय रविवार को निजी कारणों से स्वदेश लौट गए जिससे वह फ्रेंचाइजी के मौजूदा आईपीएल 2021 से हटने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एडम जम्पा और केन रिचर्डसन ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का फैसला कर लिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। CA ने कहा कि भारत में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात की वजह से खिलाड़ियों ने यह फैसला किया है। इससे पहले राजस्थान के ही लियाम लिविंगस्टोन भी बायो बबल की थकान की वजह से वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे