टोक्यो पैरालंपिक | अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड पर लगाया निशाना

  1. Home
  2. Sports

टोक्यो पैरालंपिक | अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड पर लगाया निशाना

0000

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। अवनि लखेड़ा ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया है।




नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। अवनि लखेड़ा ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया है।

इससे पहले सोमवार को ही योगेश कथुनिया ने भारत को डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाया है। जयपुर की अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता।

0000

अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे