आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में लगा बहुत बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये नेता
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड में अपनी शाख जमा रही आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। AAP के एक बड़े चेहरे ने उसका दामन छोड़ा कांग्रेस के हाथ को थाम लिया है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड में अपनी शाख जमा रही आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका लगा है। AAP के एक बड़े चेहरे ने उसका दामन छोड़ा कांग्रेस के हाथ को थाम लिया है।
आपको बता दें कि पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह के बाद पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान ने भी केजरीवाल की आप पार्टी को अलविदा कह दिया। बता दें कि कुछ ही महीने पहले उत्त्तराखण्ड के दोनों अधिकारी आप पार्टी में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी को यह झटका उस वक्त लगा है जब उनके दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आने वाले है। बता दें कि 3 जनवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आ रहे है।
उत्तराखंड कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी और ट्वीट करते हुए लिखा कि मजबूत हो रहा हाथ। कांग्रेस पार्टी की जननीतियों से प्रभावित होकर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में आप उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा।
मजबूत हो रहा हाथ। कांग्रेस पार्टी की जननीतियों से प्रभावित होकर पार्टी महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी व प्रदेश प्रभारी श्री @devendrayadvinc जी की उपस्थिति में आप उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनंत राम चौहान जी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा। pic.twitter.com/SZymNqiemU
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 2, 2022
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे