BJP कोर कमेटी की बैठक शुरू, लेकिन नहीं पहुंचे मंत्री हरक, जानिए वजह

  1. Home
  2. uttarakhand-election

BJP कोर कमेटी की बैठक शुरू, लेकिन नहीं पहुंचे मंत्री हरक, जानिए वजह

bjp

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत बैठक में मौजूद है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट
) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत बैठक में मौजूद है।

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत भी ग्रुप की बैठक में पहुंचे है। आपको बता दें कि टिकटों के आवंटन से ठीक पहले भाजपा संगठन की यह बड़ी बैठक है। तगा कहा जा रहा है कि जनपद पदाधिकारियों से फीडबैक के बाद में भाजपा जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। 

वहीं संसदीय बोर्ड की बैठक में हरक सिंह नहीं पहुंचे। माना जा रहा है हरक सिंह रावत फिर नाराज हो गए हैं। पार्टी ने अभी तक लैंसडाउन विधानसभा में उनकी पुत्रवधू को टिकट देने पर हामी नहीं भरी है, जिससे हरक सिंह खासे नाराज हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे