उत्तराखंड का चुनाव सर्वे, जानिए 2022 में किसकी बन सकती है सरकार

  1. Home
  2. uttarakhand-election

उत्तराखंड का चुनाव सर्वे, जानिए 2022 में किसकी बन सकती है सरकार

0000

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। तो कांग्रेस ने उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। तो कांग्रेस ने उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है।

विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने से भी कम वक्त बचा है, ऐसे में राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच एबीपी न्यूज़ सी वोटर ने एक सर्वे किया है, जिसके मुताबिक उत्तराखंड में अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 44 से 48 सीटें मिल सकती है और बीजेपी सत्ता में बनी रहेगी।

वहीं एबीपी न्यूज़ सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ 19 से 23 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ पहली बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 32.6 फीसदी, बीजेपी को 43.1 फीसदी, तो वहीं आम आदमी पार्टी को 14.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अन्य के खाते में 9.7 फीसदी वोट जाता दिख रहा है।  वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कामकाज से 36 फीसदी लोग बहुत संतुष्ट नजर आए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे