सल्ट उपचुनाव | जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, 9वें चरण में मिली इतनी बढ़त

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

सल्ट उपचुनाव | जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, 9वें चरण में मिली इतनी बढ़त

सल्ट उपचुनाव | जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, 9वें चरण में मिली इतनी बढ़त

मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। 9वें चरण की मतगणना पूरी हो गई है। 9वें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे है। 


 

सल्ट (उत्तराखंड पोस्ट) सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए रविवार सुबह से मतगणना शुरू हो गयी है। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके नतीजे दोपहर तक आने की संभावना जताई जा रही है।

मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। 9वें चरण की मतगणना पूरी हो गई है। 9वें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे है। 

सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के 9वें चरण की मतगणना का परिणाम : 

- महेश जीना        -17500

- गंगा पंचोली     -13225

- जगदीश चंद्र       - 421

- नंदकिशोर          -190

 - पान सिंह           -283

- शिव सिंह रावत   -405

- सुरेंद्र सिंह          -496

-  नोटा               -579

बता दें कि यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है और चुनाव प्रचार के दौरान हर मंच से सुरेंद्र जीना के नाम पर ही वोट मांगे गए। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने इस चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उछाला और खुद को सल्ट की चेली के तौर पर प्रचारित किया था। गंगा पंचोली के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की भी साख सल्ट के नतीजों के साथ जुड़ी हुई है।

राज्य गठन के बाद से अब तक के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी कांग्रेस ने दो-दो बार बाजी मारी है। सल्ट विधानसभा से पहले व दूसरे चुनाव में कांग्रेस के रंजीत सिंह ने जीत हासिल की तो तीसरे और चौथे चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना जीते।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे