उत्तराखंड | तो यहां से विधानसभा उपचुनाव लड़ंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | तो यहां से विधानसभा उपचुनाव लड़ंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत !

उत्तराखंड | तो यहां से विधानसभा उपचुनाव लड़ंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत !

सीएम बनने के बाद तीरथ को अगले छह माह के अंदर ही विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड की किसी विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतना होगा।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही बीजेपी ने सबको चौंका दिया।

मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इनमें रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, अजय भट्ट और सतपाल महाराज तक का नाम शामिल था लेकिन तीरथ सिंह रावत सीएम बनेंगे, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पाया। 

सीएम बनने के बाद तीरथ को अगले छह माह के अंदर ही विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड की किसी विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतना होगा। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट भाजपा के ही विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। कहा जा रहा है किभाजपा के किसी विधायक से सीट खाली कराने की बजाए बीजेपी तीरथ सिंह रावत को सल्ट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसका अहम कारण भी हैं। पहला यह कि सल्ट विधानसभा सीट पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से एकदम सटी हुई है।इसलिए यहां के लिए तीरथ रावत जाना पहचाना नाम हैं। दूसरा अगर इस सीट से भाजपा की ओर से सीएम चुनाव लड़ेंगे तो इस सीट से पार्टी की जीत भी लगभग तय मानी जाएगी। साथ ही तीरथ सिंह को चुनाव लड़वाने के लिए किसी विधायक से सीट भी खाली नहीं करवानी होगी। 


यही नहीं जातीय आधार पर देखें तो सल्ट विधानसभा सीट ठाकुर मतदाता बहुल सीट है। ऐसे में ठाकुर सीएम का यहां से जीतना आसान होगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे