उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा अपडेट, हो गई है पूरी तैयारी, जल्द होगा लागू!

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा अपडेट, हो गई है पूरी तैयारी, जल्द होगा लागू!

Bhu Kanoon

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भू कानून की मांग पुरजोर तरीके से उठी थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।


 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भू कानून की मांग पुरजोर तरीके से उठी थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।

रविवार को कुमाऊं दौरे के दौराव बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा रहा है। जल्द ही भू-कानून लागू कर दिया जाएगा।

साथ ही धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी की ओर से बनाया गया ड्राफ्ट जल्द ही सरकार के सामने होगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub