बागेश्वर | गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत, इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत, इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी

वव


बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट ) बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां घास काटने जंगल गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कपकोट के चुचेर गांव निवासी 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार को लगभग 4 बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलास की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह लगभग 7 बजे उसका शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में मिला।जिसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी साल अप्रैल में नीमा देवी का विवाह हुआ था। उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे