उत्तराखंड के परमजीत का कमाल, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

परमजीत सिंह बिष्ट की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमजीत को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल परमजीत बिष्ट को 9वाँ स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफ़ाई करने पर हार्दिक बधाई।
चमोली/देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जनपद के परमजीत सिंह बिष्ट ने रविवार को जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है।
मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी परमजीत सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में परमजीत खेल कोटे से भरतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जीआईसी बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट रविवार को जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था।
परमजीत सिंह बिष्ट की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमजीत को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल परमजीत बिष्ट को 9वाँ स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफ़ाई करने पर हार्दिक बधाई। आगामी ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आपको शुभकामनाएं। खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उन्नयन हेतु हमारी सरकार निरंतर क्रियाशील हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे