चंपावत उपचुनाव | कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया अपना नामांकन दाखिल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

चंपावत उपचुनाव | कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया अपना नामांकन दाखिल

0000

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी आज बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।




चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी आज बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

बता दें कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। अब उपचुनाव को लेकर प्रचार की जंग छिड़ेगी। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व चंपावत के डीएम का तबादला कर दिया तथा एक विवादित एसडीएम को यहां ले आए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खटीमा से दो बार विधायक रहे लेकिन क्या विकास कार्य के वहां की जनता बताएगी जो आज चंपावत को स्विट्जरलैंड बनाने की बात कह रहे हैं खटीमा में उन्होंने क्या विकास कार्य किया उन्होंने कहा कि रोजगार पलायन भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे