मुख्यमंत्री धामी की चंपावत को करोड़ों की सौगात, 10 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

मुख्यमंत्री धामी की चंपावत को करोड़ों की सौगात, 10 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चम्पावत कलेक्ट्रेट में जनपद के विकास हेतु ₹48 करोड़ 84 लाख रुपए की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


 

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चम्पावत कलेक्ट्रेट में जनपद के विकास हेतु ₹48 करोड़ 84 लाख रुपए की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत जनपद में ईको टूरिज्म, मत्स्य पालन व औद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास है कि चम्पावत का चौमुखी विकास कर “आदर्श चम्पावत” बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे