हल्द्वानी | सात महीने के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला, पति ने लगाया ये आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | सात महीने के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला, पति ने लगाया ये आरोप

LOVERS

नैनीताल के हल्द्वानी से हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां एक महिला तीन महीने के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।




हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)
नैनीताल के हल्द्वानी से हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां एक महिला तीन महीने के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली आम का बगीचा निवासी संजना सक्सेना पत्नी सौरभ सक्सेना ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि उसकी पत्नी संजना 26 अप्रैल को मायके गई थी।

ठीक दूसरे दिन वह मुरादाबाद में रहने वाले कमल पुत्र सुरेश के साथ अपने सात माह के बच्चे को लेकर भाग गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे