उत्तराखंड | खस्ताहाल सड़क पर फंसी बारात की गाड़ी, धरने पर बैठ गए दूल्हे राजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | खस्ताहाल सड़क पर फंसी बारात की गाड़ी, धरने पर बैठ गए दूल्हे राजा

Haldwnai dulha

पैदल निकले दूल्हे ने देखा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस कार्यकर्ता इस मार्ग को बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। दूल्हा राहुल भी उनके साथ धरने पर बैठ गया और सड़क को लेकर अपना गुस्सा जताया। दूल्हे ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हालत में है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हल्द्वानी में हैड़ाखान मार्ग की हालत खस्ता है। हैड़ाखान मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गलवार को भूस्खलन से बंद क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने विरोध स्वरुप सांकेतिक उपवास रखा। यशपाल आर्य ने प्रशासन से जल्द से जल्द काठगोदाम – हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग रखी।

इस दौरान इस मार्ग से गुजर रही बारात की बस भी यहां फंस गई तो लंबा जाम और आगे रास्ता खराब देख बरातियों ने दूल्हे के साथ पैदल ही बरात निकालने का फैसला लिया। इसके बाद एक-एक कर बस से सभी बराती और दूल्हा उतरे और बैंड बाजों के साथ बारात आगे चल पड़ी।


 

इस दौरान पैदल निकले दूल्हे ने देखा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस कार्यकर्ता इस मार्ग को बनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। दूल्हा राहुल भी उनके साथ धरने पर बैठ गया और सड़क को लेकर अपना गुस्सा जताया। दूल्हे ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हालत में है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके कुछ देर बाद दूल्हा बारात के साथ चला गया।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। और आज यहां की जनता का दुर्भाग्य है कि 1 महीने से भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद है। 120 गांवों के सामने स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न का संकट आ गया है। गांव से मंडी तक जाने वाली सब्जियां फल सड़ रहे हैं और सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार वैकल्पिक मार्ग बनाने में भी नाकाम रही है। अगर जल्द से जल्द इस मार्ग को नहीं खोला गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे