हल्द्वानी से बड़ी खबर | दो लोगों ने की आत्महत्या, घरों में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी से बड़ी खबर | दो लोगों ने की आत्महत्या, घरों में मचा कोहराम

हल्द्वानी से बड़ी खबर | दो लोगों ने की आत्महत्या, घरों में मचा कोहराम

हल्द्वानी से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहा आत्महत्या के दो मामलें सामने है। पहला मामला हल्द्वानी के सुभाष नगर से सामने आया है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे, जिसके चलते उन्हें कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने भी कर्जदारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहा आत्महत्या के दो मामलें सामने है। पहला मामला हल्द्वानी के सुभाष नगर से सामने आया है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे, जिसके चलते उन्हें कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने भी कर्जदारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

दूसरा मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का है। यहां  पंखे के कुंडे से लटकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। कुंदन सिंह बिष्ट के 20 वर्षीय पुत्र शुभम बिष्ट का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका हुआ मिला। घटना का पता परिजनों को तब चला जब शुभम सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेटे का शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को कुंडे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि शुभम काफी समय से बेरोजगारी के चलते वह परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे