हल्द्वानी दौरा पर CM तीरथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी दौरा पर CM तीरथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

हल्द्वानी दौरा पर CM तीरथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्र मंत्री बची सिंह रावत का निधन हो गया। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हल्द्वानी दौरे पर हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत आज दोपहर लगभग 3 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे। सीएम यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री-सांसद बच्ची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्र मंत्री बची सिंह रावत का निधन हो गया। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हल्द्वानी दौरे पर हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत आज दोपहर लगभग 3 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे। सीएम यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री-सांसद बच्ची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक और प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का रानीबाग स्थित चित्र शीला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के गौलापार स्थित हेलोड्रम में उतरने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन की टीम सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है।

आपको बता दें कि बीते दिन ऋषिकेश एम्स में बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया। उन्हें सबसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार रात करीब 8.47 बजे एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन हो गया। इससे पहले उन्हें शनिवार को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश लाया गया था। यहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने जानकारी दी थी कि वह फेफड़ों में संक्रमण से ग्रसित थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बची सिंह रावत के निधन पर दुख जताया है। तीरथ ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे