हल्द्वानी | कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत, 180 की हालत गंभीर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत, 180 की हालत गंभीर

हल्द्वानी | कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत, 180 की हालत गंभीर

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरोना के 5775 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 277585 पहुंच गई है। वहीं 116 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई। 

इस बीच हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आय़ी है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 16 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 422 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है। 180 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे