नैनीताल आ रहे है तो ध्यान दें, होम क्वारंटाइन होने के साथ-साथ यहां देनी होगी जानकारी

सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 2260 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 126193 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 24 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच नैनीताल जिले में अब सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन होना जरूरी हो गया है।
वहीं सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 2260 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 126193 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 24 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच नैनीताल जिले में अब सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन होना जरूरी हो गया है।
जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया है कि अब प्रवासी अपने लौटने की जानकारी प्रशासन को स्वंय दे पायेगे। उनके लिए ऑनलाईन फार्म बनाया गया है जिसे भरते ही उनके नाम,पता, फोन नम्बर जैसी जानकारी प्रशासन को मिल जायेगी। इसके लिए प्रवासियों को www.tinyurl.com/welcome2ntl पर अपना विवरण देना होगा। विवरण प्राप्त होते ही शहरी क्षेत्रों में सीआरटी और ग्रामीण क्षेत्रो में बीआरटी टीमों द्वारा प्रवासियों से सम्पर्क किया जायेगा।
इसके बाद इन टीमों द्वारा प्रवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जायेगा और उनका कोविड टेस्ट भी कराया जायेगा। कोविड टेस्ट रिर्पोट निगेटिव आते ही प्रवासियो के होम क्वांरटाइन की अवधि स्वतः ही समाप्त हो जायेगी। इन फार्म को भरने से नैनीताल प्रशासन और बेहतर तरीके से सेवाएं आप तक पहुंचा सकेगा। भण्डारी ने प्रवासियों से कहा है कि संक्रमण के इस दौर में वाछिच सूचनाये आॅन लाईन उपलब्ध कराकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे