नैनीताल | डीएम वंदना सिंह ने ली अहम बैठक, अफसरों को 15 दिन का दिया वक्त

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | डीएम वंदना सिंह ने ली अहम बैठक, अफसरों को 15 दिन का दिया वक्त

Vandana

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को कैम्प कार्यालय नैनीताल में जनपद मे पर्यटन विभाग के अन्तर्गत गतिमान योजनाओं की विभाग से जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को कैम्प कार्यालय नैनीताल में जनपद मे पर्यटन विभाग के अन्तर्गत गतिमान योजनाओं की विभाग से जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।

        

डीएम ने समीक्षा के दौरान पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय को वर्तमान में जनपद की  40 लाख लागत से ऊपर की संचालित योजनाओं के  लैण्ड का विवरण,कार्य का नाम,कार्य शुरू व पूर्ण करने की अवधि,कुल लागत, कार्यदायी संस्था का नाम,वर्तमान मे कार्य की प्रगति एव अन्य कार्यवाही की सम्पूर्ण जानकारी प्रेजेंटेशन में 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के  निर्देश दिए।

    

आरईएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिशासी अंभिन्नता आरईएस के के जोशी से नैनीताल नगर के तल्लीताल बाजार का पारम्परिक शैली मे विकास एव सौन्दयीकरण कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा किन कारणों से कार्य अभी पूर्ण नही हो पाये व कैसे कार्य को समय पर पूर्ण किया जा सके कम्प्लीट  प्रोजेक्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।    

      

उन्होंने कहा विकास व जनहित की योजनाओ को समयबद्व, परदर्शिता एव गुणवत्ता के साथ कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित  करे। जो कार्य  पूर्ण हो गये है शीघ्र अवश्यक कार्यवाही करते हुए संचालित करना सुनिश्चित करे ताकि जन-मानस  को समय पर योजनाओ का लाभ मिल  सके।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे