नैनीताल | स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक दीवान सिह बिष्ट ने दिए 50 लाख

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक दीवान सिह बिष्ट ने दिए 50 लाख

Cash

विधायक रामनगर दीवान सिह बिष्ट ने कोविड-19 के दृष्टिगत संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहय्या करने हेतु विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि दी।


रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) विधायक रामनगर दीवान सिह बिष्ट ने कोविड-19 के दृष्टिगत संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहय्या करने हेतु विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि दी।

विधायक बिष्ट ने कोविड संक्रमण को देखते हुए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में अतिरिक्त 05 आईसीयू बैड बढाने हेतु 50 लाख रूपये विधायक निधि से दिये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी को आईसीयू बैड हेतु तत्काल 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने को कहा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय को 50 लाख की धनराशि जारी (अवमुक्त) कर दी गई है।

विधायक बिष्ट ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय मालधन के लिए विधायक निधि से शीघ्र धनराशि दी जायेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे