हल्द्वानी से दुखद खबर, शादी से पहले दो युवतियों ने की खुदकुशी, घरों में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी से दुखद खबर, शादी से पहले दो युवतियों ने की खुदकुशी, घरों में कोहराम

HANGED

हल्द्वानी से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। शादी से एक महीने पहले दो लड़कियों ने खुदकुशी कर ली। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। 


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ) हल्द्वानी से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। शादी से एक महीने पहले दो लड़कियों ने खुदकुशी कर ली। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

मूलरूप से बरेली का रहने वाला19 साल की हर्षिता परिवार नवाबी रोड, कुल्यालपुरा में रहता है। जहां पिता की मौत के बाद हर्षिता मां के साथ हाथ बटा रही थी। नौवीं तक पढ़ी हर्षिता ने एक न्यूज पोर्टल के अलावा सिडकुल में भी नौकरी की। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को हर्षिता की शादी तय थी, घर पर शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन 22 अक्टूबर को वो घर से गायब हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

इस बीच एक ऑटो वाले ने बताया कि उसने हर्षिता को नदी में छलांग लगाते देखा था। बुधवार को गौला में खनन के लिए जा रहे मजदूरों ने नदी किनारे हर्षिता की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस ने हर्षिता के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई।

दूसरा मामला चोरगलिया थाना क्षेत्र का है। जहां गौलापार निवासी 21 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी  बताया जा रहा है कि युवती की दिसंबर में शादी होने वाली थी। मंगलवार की शाम पड़ोस के एक लड़के से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे