उत्तराखंड | 9 लोगों की गई जान, परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | 9 लोगों की गई जान, परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

Accident

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को नैनीताल जिले के छिड़ाखान मीडार मोटर मार्ग, खनस्यूं में एक कैम्पर/ पिकप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना के अन्तर्गत मृतकों के परिजनों को रूपये 2-2 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गयी है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नैनीताल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे