उत्तराखंड | 13 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला,परिजनों में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | 13 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला,परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड | 13 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला,परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक में बुधवार शाम एक 13 साल की किशोरी को तेंदुएं ने निवाला बना डाला।  


नैनीताल(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक में बुधवार शाम एक 13 साल की बच्ची को तेंदुएं ने निवाला बना डाला।

मिली जामकारी के मुताबिक तुषराड़ गांव की नेहा कफल्टिया पुत्री ह्दयेश कफल्टिया बुधवार शाम को घर के पास ही खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक नेहा पर तेंदुआ झपट पड़ा। उसने उसके शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था।

पास ही खेत में काम कर रहे माता पिता और अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला किया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में उसका शव मिला। घटना के बाद से नेहा के घर में कोहराम मचा हुआ है  विधायक राम सिंह कैड़ा ने घटना की सूचना डीएफओ टीआर बीजूलाल को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गश्त शुरू कर दी है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे