उत्तराखंड | नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

rape

उत्तराखंड में लगातार नाबालिग के साथ दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। अब भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 


भीमताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। अब भीमताल क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भीमताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि, एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद निवासी एक युवक कभी-कभी उसके घर आता था। बीते 12 अगस्त को वह घर में आया था। उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुरादाबाद में दबिश दे रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub