उत्तराखंड | दूल्हे की इस हरकत से नाराज हो गई दुल्हन, वापस लौटा दी बारात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | दूल्हे की इस हरकत से नाराज हो गई दुल्हन, वापस लौटा दी बारात

bride

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां बारात पहुंचने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन को दूल्हे द्वारा की गई हरकत रास नहीं आई और फिर बारात बैरंग लौटना पड़ा




पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां बारात पहुंचने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन को दूल्हे द्वारा की गई हरकत रास नहीं आई और फिर बारात बैरंग लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार मामला पौड़ी जिले का है। पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार शाम को बरात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन के निर्णय से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

दुल्हन पक्ष ने दूर से आई बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे