उत्तराखंड | इस पहाड़ी जिले में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | इस पहाड़ी जिले में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

उत्तराखंड | इस पहाड़ी जिले में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरोना के 5654 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 283239 पहुंच गई है। वहीं 197 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई। 

उत्तराखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज शनिवार को 24 घंटे के भीतर 197 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। इस बीच कोविड अस्पताल श्रीकोट से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 35 वर्ष के युवकों समेत 65 वर्ष के बुजुर्ग शामिल हैं।

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बड़ोनी ने बताया कि गहड़ बसूली (पौड़ी) की 56 वर्षीय महिला, पाबौं (चमोली) की 75 वर्षीय महिला, गोपेश्वर (चमोली) के 41 वर्षीय व्यक्ति, पगनो कर्णप्रयाग (चमोली) के 48 वर्षीय व्यक्ति, चमोली की 35 वर्षीय महिला, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, आदि बद्री (चमोली) के 62 वर्षीय व्यक्ति, कंडीर (पौड़ी) के 63 वर्षीय व्यक्ति, उफल्डा (टिहरी) के 31 वर्षीय युवक और कलियासौड़ (पौड़ी) के 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 6 मृतक विभिन्न अस्पतालों से रेफर होकर कोविड अस्पताल आए थे। इधर, सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि विकासखंड खिर्सू में 61 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे