उत्तराखंड से बड़ी खबर | विजिलेंस ने इस बड़े अधिकारी को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड से बड़ी खबर | विजिलेंस ने इस बड़े अधिकारी को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से बड़ी खबर | विजिलेंस ने इस बड़े अधिकारी को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है। विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला मुनस्यारी तहसील का है।


पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है। विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला मुनस्यारी तहसील का है।

बताया गया कि यहां रजिस्ट्रार कानूनगो धनगिरी दाखिल खारिज के एवज में तीन हजार रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस को इस बात की जानकारी एक शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बाद विजिलेंस के एसपी राजेश भट्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी से टीम मुनस्यारी पहुंची थी।

रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा और गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले गए। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता कई दिनों से दाखिल खारिज कराने के लिए चक्कर लगा रहा था। लेकिन, रजिस्ट्रार कानूनगो उनको दाखिल खारिज नहीं किया। आरोप है कि बार-बार पैसे की मांग कर रहे थे। अंत में तंग आकर उसने विजिलेंस से शिकायत की।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub