उत्तराखंड- CM धामी ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, कही ये बात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड- CM धामी ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, कही ये बात

flag

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।




पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा  फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आईजी निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे