BJP ना करे उत्तराखंड में सरकार बनाने की गलती : कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

BJP ना करे उत्तराखंड में सरकार बनाने की गलती : कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी के सरकार बनाने के दावे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि अगर उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा को काफी भारी पड़ेगा। (पढ़ें-BJP उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए तैयार : कोश्यारी) किशोर उपाध्याय ने कहा कि


पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी के सरकार बनाने के दावे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि अगर उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा को काफी भारी पड़ेगा।  (पढ़ें-BJP उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए तैयार : कोश्यारी)

किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा को ये याद रखना होगा कि एक चुनी हुई सरकार को गिराकर खुद सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा को कहीं ये दांव महंगा न पड़ जाए। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी इस तरह का कोई कदम उठाती है तो अगले चुनाव में जनता का थप्पड़ खाने को तैयार रहे। ये थप्पड़ हाथ से नहीं बल्कि जनता अपने वोट से देगी। तब भाजपा को पता लगेगा कि ‌उसने कितनी बड़ी गलती की है। (पढ़ें-उत्तराखंड के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : निशंक) (पढ़ें-हरीश रावत सरकार के दौरान नियुक्त 300 दर्जाधारियों की छुट्टी) (पढ़ें-केन्द्र बताए बागियों के घर पर क्योें तैनात है CISF : हरीश रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे