पढ़ें- किशोर उपाध्याय की नाराजगी पर क्या बोले मुख्यमंत्री रावत

  1. Home
  2. Dehradun

पढ़ें- किशोर उपाध्याय की नाराजगी पर क्या बोले मुख्यमंत्री रावत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की नाराजगी पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उन्हें नाराजगी का कोई कारण दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच संबंधों के लिए एक पीसीसी को आर्डिनेशन कमेटी है, एआईसीसी है और भी कई मंच हैं। यहां कोई शिकायत नहीं हुई है। (पढ़ें-CM रावत पर


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की नाराजगी पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उन्हें नाराजगी का कोई कारण दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच संबंधों के लिए एक पीसीसी को आर्डिनेशन कमेटी है, एआईसीसी है और भी कई मंच हैं। यहां कोई शिकायत नहीं हुई है। (पढ़ें-CM रावत पर बरसे किशोर, कहा- याद रखें, कार्यकर्ताओं की बदौलत है कुर्सी)

कार्यकर्ताओं से मिलना मेरा फर्ज | रावत ने कहा कि किशोर उपाध्याय सैद्धांतिक बात कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुनना मेरा व मंत्रियों का फर्ज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की इस चिंता पर उन्होंने एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे मिलवाने का काम करेगा। (पढ़ें-…तो क्या लाल बत्ती से ही बढ़ेगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ?) (पढ़ें-भ्रष्टाचार के मामलों पर किशोर ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल !)

राज्यसभा आलाकमान की पसंद | किशोर उपाध्याय की नाराजगी का कारण राज्यसभा का टिकट ना मिलने के होने के सवाल पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस बार 50 साल का अन्याय खत्म हुआ है। एक दलित को राज्यसभा के लिए इससे पहले नामित नहीं किया गया था लेकिन इस बार ऐसे हुआ है। रावत ने कहा राज्यसभा का टिकट प्रदीप टम्टा को दिए जाने में उनका कोई रोल नहीं है, ये कांग्रेस आलाकमान का फैसला है।  (पढ़ें-सामने आया किशोर का दर्द, कहा- कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे