जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

  1. Home
  2. Dehradun

जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी में चार-चार पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost चुनावी नतीजे से पहले तमाम


जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी में चार-चार पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

चुनावी नतीजे से पहले तमाम ओपिनियन पोल और सर्वे दावा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की रवायत कायम रह सकती है और भाजपा पूर्व बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आ  सकती है। हालांकि ये तय जनता को करना है और असल नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

इस सब के बीच एक सवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही उत्तराखंड की जनता के मन में लगातार घूम रहा है कि अगर भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

ये सवाल आना लाजिमी भी है कि क्या मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से ही कोई एक होगा या फिर पार्टी अपने किसी पूर्व सीएम या सांसद या कांग्रेस के बागी या फिर किसी नए चेहरे को उत्तराखंड की कमान सौंपेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में ऐसे ही फैसले लेकर भाजपा सबको चौंका चुकी है।

चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

वोट देने से पहले यहां जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके नेता जी ?

सूत्रों के हवाले से जो खबरें निल रही हैं, उन पर अगर यकीन किया जाए तो जो नाम सामने आ रहा है वो चौंकाने वाला है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा सरकार बनने की स्थिति में विधायकों में से मुख्यमंत्री का चुनाव करती है तो यदि सतपाल महाराज चुनाव जीतकर आते हैं तो उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना सकती है। गौरतलब है कि सतपाल महाराज को टिकट देने के लिए बीजेपी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ चौबट्टखाल से मौजूदा विधायक तीरथ सिंह रावत तक का टिकट काट दिया है।

बहरहाल ये तो तब होगा जब भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आती है लेकिन अभी मतदान होने में एक सप्ताह का वक्त बाकी है औऱ नतीजे आने में पूरा एक महीना बाकी है। सरकार किसकी बनेगी, भाजपा से मुख्यमंत्री कौन बन सकता है ये सब भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिलहाल चुनावी मौसम में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

BJP के इस महाराज की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपको होश !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे