चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

  1. Home
  2. Dehradun

चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची से ये साफ हो गया है कि भाजपा के चारों पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव में सिर्फ मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे। चार पूर्व मुख्यमंत्रियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी पौड़ी से, रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार से तो भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल से वर्तमान में सांसद हैं। अब ख़बरें एक


चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची से ये साफ हो गया है कि भाजपा के चारों पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव में सिर्फ मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे। चार पूर्व मुख्यमंत्रियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी पौड़ी से, रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार से तो भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल से वर्तमान में सांसद हैं।

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

भाजपा ने इन चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों में से किसी को भी टिकट नहीं दिया है, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी यमकेश्वर से अपने बेटी को टिकट दिलाने में सफल रहे तो कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे को सितारगंज विधानसभा से टिकट मिला है।

चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

ऐसे में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों का काम पार्टी के ज्यादा से ज्यादा उम्मदवारों को जिताने का रहेगा ताकि राज्य में सत्ता परिवर्तन का भाजपा का ख्वाब पूरा हो सके।

भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

हालांकि इऩ पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव ना लड़ाने के पार्टी के फैसले से एक और खबर को हवा मिल रही है कि भाजपा की राज्य में सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री भी इनमें से नहीं होगा, मतलब मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल चार भाजपाई दिगग्ज चुनाव से पहले ही इस दौड़ से बाहर हो गए हैं।

चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

सोमवार को भाजपा प्रत्यशियों की सूची जारी करते वक्त भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने भी इस बात के संकेत दिए। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका चुनाव चुने हुए विधायक ही करेंगे।

चुनाव से पहले ही BJP में मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हुए ये चार दिग्गज !

मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा के विधायकों में से ही कोई एक होगा। अब ये चेहरा कौन होगा फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है। भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में हरियाणा और झारखंड और महाराष्ट्र की तरह कोई चौंकाने वाला फैसला यहां पर भी दिखने की पूरी उम्मीद है।

जानिए BJP में कहां -कहां सुलग रही है बगावत की चिंगारी ?

भाजपा को बागियों से आस, इसलिए किया वफादारों को निराश !

जानिए किसके लिए BJP ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का ही काट दिया टिकट

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे