त्रिवेंद्र आज लेंगे उत्तराखंड के CM की शपथ, मोदी-शाह भी रहेंगे मौजूद

  1. Home
  2. Dehradun

त्रिवेंद्र आज लेंगे उत्तराखंड के CM की शपथ, मोदी-शाह भी रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शपथ लेंगे। देहरादून के परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost शपथ ग्रहण समारोह परेड मैदान में अपरान्ह 3 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र


त्रिवेंद्र आज लेंगे उत्तराखंड के CM की शपथ, मोदी-शाह भी रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शपथ लेंगे। देहरादून के परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

शपथ ग्रहण समारोह परेड मैदान में अपरान्ह 3 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही बड़ी संख्या में देश के प्रमुख नेता व गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव प्रकाश पंत ने किया। सतपाल महाराज ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इनके अलावा मदन कौशिक, बिशन सिंह चुफाल, डॉ हरक सिंह रावत, डॉ प्रेम सिंह राणा, ऋतु खंडूड़ी, यशपाल आर्य ने समर्थन किया।

त्रिवेंद्र आज लेंगे उत्तराखंड के CM की शपथ, मोदी-शाह भी रहेंगे मौजूद

बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डे, चुनाव प्रभारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान,प्रदेश् प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री व् सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सहित अन्य उपस्थित थे।

इसके बाद भाजपा का प्रतिनिधि मडाल राज्य पाल डॉ. के के पाल से राजभवन में मिला जहां अजय भटट् ने त्रिवेन्द्र रावत के भाजपा विद्यायक दल का नेता चुने जाने का पत्र उन्हें सौंपा। इस पर राज्यपाल पाल ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमन्त्री पद पर नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इस सम्बन्ध में राज्यपाल ने संवैधानिक व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए रावत को पत्र भी दिया।

त्रिवेंद्र के सामने मंत्रिमंडल गठन की चुनौती, मंत्री पद की दौड़ में हैं ये विधायक

मुख्यमंत्री के साथ ये तीन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ !

जानिए क्यों प्रकाश पंत नहीं बन पाए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे