उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे: गडकरी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे: गडकरी

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी पांच दिनों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री अब ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमेश्वर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर


उत्तराखंड  में चुनाव प्रचार के आखिरी पांच दिनों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री अब ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमेश्वर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

गडकरी ने अपने चुनावी भाषण में केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे तो राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। गडकरी ने कहा कि

कहा कि कांग्रेसराज में गरीबी जरूर कम हुई, गरीब घटे भी लेकिन आम जनता नहीं, बल्कि कांग्रेस के खास लोगों की गरीबी जरूर कम हुई। कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया तो उसे पीछे धकेल दिया।

गडकरी ने कहा स्वाधीनता के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि राष्ट्र आजाद हुआ, अब कांग्रेस को विसर्जित हो जाना चाहिए, मगर जवाहर लाल नेहरू नहीं माने, इंदिरा गांधी भी अडिग रही, अब राहुल गांधी जिद पर अडे हैं। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस मुक्त राष्ट्र का संकल्प लिया। अबकी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे।

गडकरी ने कहा कि छह माह के भीतर केंद्र सरकार सिमेंटेड रोड देगी जो दो सौ साल तक नहीं टूटेगी। 2018 तक पर्यटन के जरिये पहाड़ी राज्य को एक नई पहचान देंगे, जो हजारों युवाओं को रोजगार भी देगा। सीमांत पिथौरागढ़ से मानसरोवर तक सडक बनाने जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा कराई जायेगी। गढ़वाल के औली में स्कीइंग को बढ़ावा देने के लिये नया ट्रैक बनाने जा पहे हैं। इसे भी रोजगार से जोड़ा जायेगा।

2018 तक ही दिल्ली को देहरादून से जोड़ने को महामार्ग हरिद्वार तक पहुंचा दी गई है। आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज गरीब व बहनों की याद आ रही, जबकि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना नया आयाम तय कर रही। जिसे रावत अपनी योजना बता रहे।

जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

आपका पता नहीं, कई विधायकोंं की संपत्ति बढ़ गई एक हजार गुना

इन तीन विधानसभों में फिर जब्त न हो जाए BJP उम्मीदवारों की जमानत !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे