तो क्या ‘हरदा’ ने नतीजों से पहले ही मान ली है कांग्रेस की हार ?

  1. Home
  2. Dehradun

तो क्या ‘हरदा’ ने नतीजों से पहले ही मान ली है कांग्रेस की हार ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कार्यकर्ताओँ से हार या जीत के लिए तैयार रहने को कहा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत जिस


तो क्या ‘हरदा’ ने नतीजों से पहले ही मान ली है कांग्रेस की हार ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को कार्यकर्ताओँ से हार या जीत के लिए तैयार रहने को कहा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत जिस अंदाज में पार्टी कार्यकर्ताओं खासकर महिला कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए, उससे कांग्रेस के भीतर और बाहर नई चर्चा तेज हो गई है। चुनावी नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हार व जीत दोनों नतीजों के लिए तैयार रहें। नतीजे सिर्फ हमारी जिम्मेदारी तय करेंगे कि हम पक्ष में रहें या विपक्ष में। एक राजनीतिक दल के तौर पर हमें अपनी भूमिका के लिए तैयार रहना है। जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया या जिन्होंने नहीं दिया, उनके पास कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा।

तो क्या ‘हरदा’ ने नतीजों से पहले ही मान ली है कांग्रेस की हार ?

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पास होर्डिग, बैनर तक छपवाने के लिए पैसे नहीं थे। यहां तक कि पार्टी अपने प्रत्याशियों का बजट के अभाव में प्रचार-प्रसार भी नहीं कर पाई। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई है।

भाजपा के पूर्ण बहुमत मिलने के दावे पर पर यह कहते हुए उन्होंने तंज कसा कि बड़े दावे करना भाजपा का काम है। भाजपा पर विद्वेष की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे चुनाव तो जीता जा सकता है, लेकिन प्रदेश को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

बहरहाल अब तक लगातार पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे हरीश रावत का हार के लिए भी तैयार रहने की कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तक हैरान हैं। कांग्रेस के लिए पूरे चुनाव में वन मैन आर्मी की तरह काम करने वाले हरदा का पहली बार हार की बात का जिक्र करने से चर्चाएं चल पड़ी हैं कि क्या हरदा का भरोसा चुनावी नतीजों से पहले ही डोल तो नहीं रहा है ? अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

हारेंगे किशोर उपाध्याय तो बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार !

इत्तेफाक या बदकिस्मती, जीतेंगे अजय भट्ट तो हारेगी भाजपा !

आंकड़े बताते हैं उत्तराखंड में सिर्फ इतने फीसदी वोट से ही हो जाता है खेल !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे